फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मासूम की हत्या के बाद उठने लगे सवाल

मासूम की हत्या के बाद उठने लगे सवाल

Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मासूम की हत्या के बाद उठने लगे सवाल
गाजीपुर। नोनहरा थाने के पास ईख के खेत में बीते बुधवार की देर रात गला रेतकर निर्ममता के साथ की गई मासूम की हत्या के बाद शुक्रवार को भी तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा रहा। लोग इस बात की चर्चा करते रहे कि मासूम की हत्या कहीं आशनाई में रोड़ा बनने की वजह से तो नहीं की गई। उधर थाना पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

बरतर निवासी आरिफ अंसारी बीते बुधवार की देर शाम अपने घर बैठा था और घर वालों को बिना बताए कहीं चला गया। गुरुवार को थाने के पास उसकी लाश ईख के खेत में पाई गई थी। थाने के बगल में हुई हत्या से आक्रोशित ग्रामीण थाना का घेराव कर और कठवा मोड़-नोनहरा मार्ग को जाम कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया था। इसके बाद पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम नामजद आरोपी को चौक से गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करने में लगी है। थानाध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा ने देर रात तक पकड़े गए नामजद आरोपी से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो इस मामले में कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी तथ्यों को जुटाकर मामले का पर्दाफाश करने में लगी हुई है। उधर ग्रामीण भी मासूम की हत्या से काफी आहत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed