{"_id":"6a2d9e85686cef132f0866fc","slug":"70-poles-toppled-by-storm-one-dead-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-154165-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आंधी से गिरे 70 खंभे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आंधी से गिरे 70 खंभे, एक की मौत
विज्ञापन
शहर के बंशीबाजार स्थित एक मोर्टल के पास सड़क पर गिरा पेड़। संवाद
गाजीपुर। जनपद में शनिवार को दोपहर में 45 मिनट तक आंधी संग बारिश हुई। आंधी के कारण जनपद में 70 बिजली के खंभे गिर गए। इससे शहर के एक बड़े हिस्से में साढ़े पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे 35 हजार की आबादी प्रभावित हुई। वहीं बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
45 मिनट में करीब 14 मिमी बारिश हुई। आंधी करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वहीं सादात क्षेत्र के जगदीशपुर में बिजली गिरने से 55 वर्षीय किसान पन्ना लाल की मौत हो गई।
दोपहर में करीब सवा एक बजे से आंधी शुरू हुई। कुछ ही देर में तेज हवाओं संग बारिश होने लगी। बारिश दोपहर दो बजे तक हुई। शहर में नहीं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चमकने व गरजी। कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूट गईं। कुछ जगहों पर आंधी के कारण पेड़ भी उखड़ गए।
विज्ञापन
उमस के बाद बरस पड़े बदरा : आंधी व बारिश का दौर शुरू होने से पहले वातावरण में काफी उमस थी। उमस इस कदर थी कि लोगों के शरीर से पसीना बह रहा था। उमस के कारण लोगों का हाल-बेहाल नजर आया। इसके बाद आंधी आई, फिर बारिश हुई।
उड़ गए छत पर टंगे कपड़े : लोगों ने सुबह कपड़े साफ करने के बाद उसको सूखने के लिए छतों पर टांग दिए थे। आंधी में कई लोगों के कपड़े उड़ गए। किसी के कपड़े पड़ोसी की छत पर तो किसी के कपड़े सड़क व गली में गिरे मिले। कुछ लोगों को अपने घर के कपड़ों के बारे में पता ही नहीं चल पाया।
सड़क पर बहने लगा नाली का पानी : सादात। क्षेत्र में आंधी के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। देखते ही देखते धूल भरी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आसमान में बार-बार बिजली चमकती व गरजती रही। नगर की नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आकर बहने लगा।
चार घंटे गुल रही बिजली : नंदगंज। बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में आंधी व बारिश के कारण सादात से आने वाली मेन लाइन पर परेवा नहर के पास लगा बिजली का खंभे गिर गया, जिससे क्षेत्र में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम के कर्मियों ने जेसीबी से गिरे खंभे को खड़ा कर शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल की। बिजली निगम के जेई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आंधी के कारण मेन लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी, जिसको दुरुस्त कर दिया गया है।