{"_id":"69580dcd170a77b1470e1741","slug":"620-lakh-fraud-in-the-name-of-getting-the-documents-of-ultrasound-center-made-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-144927-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अल्ट्रासाउंड सेंटर के कागजात बनवाने के नाम पर 6.20 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अल्ट्रासाउंड सेंटर के कागजात बनवाने के नाम पर 6.20 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मरदह। अल्ट्रासाउंड सेंटर के कागजात बनवाने के नाम पर 6.20 लाख धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शुक्रवार को दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
मऊ जिले के निवासी दीपक सिंह ने तहरीर में बताया कि वह मरदह ब्लाॅक रोड पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का निर्माण करा रहे हैं। कासिमाबाद कोतवाली के मोहम्मदपुर कुसुम निवासी बबलू चौहान और डॉ. नदिमुल्लाह उर्फ नसीमुल्लाह खान ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के कागजात बनवाने के नाम 6.20 लाख रुपये ले लिए थे।
काफी समय गुजरने के बाद भी वे कागजात नहीं बनवा सके। अब रुपये वापस मांगने पर गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बबलू चौहान और डाॅ. नदिमुल्लाह उर्फ नसीमुल्लाह खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।