{"_id":"580fb7004f1c1bcc75bc385d","slug":"62-paddy-purchase-centers-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 केंद्रों से होगी धान खरीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 केंद्रों से होगी धान खरीद
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
धान की अधिक आवक से मंडी में लगा जाम
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहली नवंबर से होने वाली धान खरीद की तैयारी जोरों पर चल रही है। विभिन्न संस्थाओं के 62 केंद्रों से खरीद की जाएगी। खरीद के बाद धान की कुटाई के लिए 58 मिलों को संबद्ध किया गया है। क्रय केंद्रों पर किसानों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। शासन की ओर से जिले को धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया। यह लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है। बीते वर्ष जहां एक लाख 34 हजार 500 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया था वहीं इस वर्ष जिले में एक लाख 90 हजार एमटी धान की खरीद की जाएगी।
इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 62 क्रय केन्द्रों का चयन किया गया है। जिन संस्थाओं के क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद की जाएगी उसमें विपणन के 16, पीसीएफ के 11, कर्मचारी कल्याण निगम एवं नेकाफ के 3-3, एनसीसीएफ 4 तथा यूपी एग्रो का दो क्रय केद्र शामिल है। इसके अलावा एफसीआई के दो एवं एफसीआई की तरफ से नामित एनसीएमएल प्राइवेट प्लेयर्स के 21 केंद्र का चयन किया गया है। पहली नवंबर से होने वाली खरीद के लिए 1470 रुपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।
खरीद के बाद धान की कुटाई के लिए 58 मिलों को संबद्ध किया गया है। क्रय केंद्रों पर किसानों को हर बार की तरह इस बार भी पीने के पानी, बैठने, धान की सफाई एवं दरी आदि की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। खरीद की अवधि 28 फरवरी तक निर्धारित है। धान खरीद का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। बीते वर्ष एक लाख 34 हजार 500 एमटी के सापेक्ष 103 प्रतिशत यानी 138617.085 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। पिछले वर्ष किसानों का कोई बकाया नहीं था।