{"_id":"5cd468febdec2207594b0752","slug":"61557424382-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शाम तक चला बिजली के आने-जाने का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शाम तक चला बिजली के आने-जाने का खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मौसम का तेवर तल्ख होते ही बिजली कटौती का खेल भी जारी हो गया है। एक तरफ जहां फाल्ट की वजह से बुधवार को आठ घंटे आधे नगर की बत्ती गुल रही, वहीं गुरुवार को लाल दरवाजा फीडर की बिजली का सुबह से लेकर शाम तक आने-जाने का क्रम बना रहा। बत्ती आने पर लोग राहत महसूस करते रहे और जाने पर परेशानी। परेशान लोग यह कहते रहे कि चुनावी मौसम में भी बिजली रुला रही है।
फाल्ट की वजह से एकाध घंटे की कौन कहे, घंटों लोग बिजली को लेकर परेशान हो रहे हैं। इस समय मौसम का जो हाल है, उससे लोगों बिजली का एक पल के लिए भी जाना लोगों के लिए काफी परेशानियों भरा साबित हो रहा है। बत्ती कटते ही कूलर-पंखा बंद होने पर शरीर से पसीना टपकने लग रहा है। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे लालदरवाजा फीडर की बिजली आपूर्ति का नाटक शुरु हो गया। आलम यह था कि कभी पांच, कभी दस तो कभी 15 मिनट पर बिजली के आने और जाने का सिलसिला शाम को छह बजे तक बना रहा। बिजली आते ही अभी लोग राहत की सोच ही रहे थे कि पुन: बत्ती गुल होने पर निराश होते हुए विभाग को कोसने लग रह थे। परेशान लोग यह कह रहे थे कि विभागीय अधिकारी अच्छी आपूर्ति को लेकर गंभीर नहीं है। आम दिनों की कौन कहे, चुनावी मौसम में भी कटौती का खेल हो रहा है। उधर मालगोदाम रोड भी बत्ती का दिन में 12 बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक जाने-जाने का सिलसिला बना रहा। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विजय सिंह ने बताया कि तेज हवा चलने की वजह से तारों के सटने से बार-बार और स्टेशन रोड और लालदरवाजा फीडर में ट्रिपिंग होती रही। गौरतलब है कि बुधवार की सुबह 11 बजे भुटहियाटाड़ के पास पास 33 हजार की लाइन की भूमिगत केबिल में फाल्ट आने से आठ घंटा तक आधा नगर की बत्ती गुल रही। इससे लोगों को तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाल्ट को दुरुस्त कर आठ बजे आपूर्ति सुचारू होने के बाद भी रात करीब 11 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के आने-जाने का क्रम बना रहा।