{"_id":"5ca107cbbdec2214680524c7","slug":"61554057163-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का हो प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का हो प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। बालिकाओं में शिक्षा को बढ़ावा के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास का प्रयास करना चाहिए। उसकी समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक तथा सुगमकर्ताओं को आगे आना चाहिए। यह प्रशिक्षण शहर के आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज छावनी लाइन में मीना मंच के सुगमकर्ताओं को दिया जा रहा है। छह दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे चरण के तहत रविवार को छात्र-छात्राओं की समस्याओं को किस प्रकार से दूर कराएं इस बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षणकर्ता सुप्रिया जायसवाल ने बताया कि किशोर अवस्था के बच्चों में विकास क्रम के तहत कई प्रकार की समस्याएं आती हैं। इसमें पारिवारिक, सामाजिक तथा कुछ समस्याएं व्यक्तिगत भी होती हैं। इन समस्याओं को सहजता से किस प्रकार दूर किया जाए यही सुगमकर्ताओं का काम है। वह अपने विवेक के आधार पर ही समस्याओं को सुलझा दें। स्कूलों के छात्र-छात्राओं के जीवन कौशल को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर के स्कूलों की छात्राओं में भी जागरूकता आ रही है। साफ-सफाई के साथ ही जीवन के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की जा रही है। यह प्रशिक्षण पहली अप्रैल तक चलेगा। इस मौके पर रितेश सिंह, अंशू यादव, एएन सिंह आदि प्रशिक्षण दे रहे हैं।