फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शपथ लिया और बोले, अवश्य करेंगे मतदान

शपथ लिया और बोले, अवश्य करेंगे मतदान

Thu, 28 Mar 2019 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
शपथ लिया और बोले, अवश्य करेंगे मतदान
गाजीपुर। लोगों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाला अधिवक्ता वर्ग भी मतदान को लेकर काफी संजीदा है। बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने लोकसभा चुनाव में मत डालने तथा परिवार और आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर शपथ लिया गया कि मतदान के दिन अधिक से अधिक लोगों को बूथ तक ले जाएंगे। वकीलों के इस कदम की लोगों ने काफी सराहना की।
विज्ञापन

जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मत का बहुत महत्व है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। एक वोट देकर हम पांच साल तक अपने जनप्रतिनिधि से सड़क, बिजली, पानी समेत संविधान प्रदत्त अधिकारों के बारे में पूछताछ कर सकते हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता हृदयनारायण सिंह ने कहा कि संविधान में देश के नागरिक को बहुत बड़ा अधिकार दिया गया है। 18 साल के युवाओं को मतदान करने का अधिकार मिल जाता है। इसका प्रयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अपने इस एक वोट के बल पर ही हम नेता तथा जनप्रतिनिधि से सीधे सवाल करते हैं तथा विकास की उम्मींद करते हैं। इसी मत के लिए मंत्री से प्रधानमंत्री तक हमारा हाथ जोड़ते है।अन्य वक्ताओं ने कहा कि खुद मत देने के साथ ही दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। यह एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। अपने मत को व्यर्थ न जाने दें। इस मौके पर सुनील तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, राजेश कुमार राय, शिवकुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, साधन चक्रवर्ती, गंगेश्वर शरण, सिद्धनाथ राय, राजनारायण सिंह, मु. शकील, अवधेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed