फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एंबुलेंस की टक्कर से अधेड़ घायल

एंबुलेंस की टक्कर से अधेड़ घायल

Sat, 08 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस की टक्कर से अधेड़ घायल
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर नगर के शाहनिंदा बस स्टैंड पर शुक्रवार की देर रात मरीज लेकर जा रहे प्राइवेट एंबुलेंस से टक्कर लगने से एक अधेड़ घायल हो गया। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस को रोककर चालक की जमकर धुनाई करने के साथ ही वाहन की तोड़फोड़ की। पुलिस ने घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया।
विज्ञापन

नगर के शहनिंदा मुहल्ला निवासी कालिका चौधरी (55) रात में करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद एनएच पर खड़ा थे। इसी दौरान एक प्राइवेट एंबुलेंस वाराणसी से मरीज लेकर पटना जा रहा था। कम सुनाई देने की वजह से कालिका एंबुलेंस की जद में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चट्टी पर मौजूद लोगों ने घेरकर एंबुलेंस को रोक लिया। आक्रोश लोगों ने चालक मउ के अलीनगर निवासी हरिनरायण शर्मा की जमकर धुनाई करने के साथ ही एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल कालिका चौधरी और चालक हरिनरायण को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। एंबुलेंस से जा रहे घायल को उसके परिजनों के साथ पुलिस ने यह कहते हुए एंबुलेंस से गाजीपुर भेजवाया कि वहां से दूसरी एंबुलेंस से पटना चले जाएं। पुलिस एंबुलेंस को कोतवाली लाई। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि देर रात दोनों पक्षों में समझौता होने पर चालक और एंबुलेंस को छोड़ दिया।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed