फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चिलचिलाती धूप में पारा पहुंचा 44 के पार

चिलचिलाती धूप में पारा पहुंचा 44 के पार

Tue, 22 May 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में पारा पहुंचा 44 के पार
गाजीपुर। मौसम का मिजाज दिनों-दिन गर्म होता जा रहा है। मंगलवार को चिलचिलाती धूप में पारा 44 के पार पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। इससे इंसानों के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। न घर के अंदर चैन था और न ही बाहर। कूलर-पंखा के बीच रहने पर भी शरीर से पसीना टपकता रहा।
विज्ञापन

धूप और गर्मी के परेशान आवागमन करने वाले, जहां तमाम जगहों पर नल और टोटियों पर गला तर करते नजर आए। कई लोग पेड़ों की छांव में आराम करते रहे। धूप के बीच आवागमन करने वाली महिलाएं और युवतियां शरीर को पूरी तरह से कपड़ों से ढके हुई दिखाई दीं। गर्मी से राहत के लिए लोग तरह-तरह का जतन करते रहे। बावजूद उन्हें पूरी तरह से राहत नहीं मिल पा रही थी। आम हो या फिर खास, सभी मौसम की मार से बेचैन रहे। अपने को रिचार्ज करने के लिए लोग थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी का सेवन करते रहे। मौसम की दुहाई देते हुए हर कोई यह कहता रहा कि वाह रे गर्मी। गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। इंद्र की मेरहबानी होने पर ही सूर्य के तप से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सूरज का तेवर इस कदर तल्ख रहा कि लोगों लोगों के शरीर के साथ ही जमीन भी पूरी तरह गर्म हो गई। खुले आसमान के नीचे एक पल भी खड़ा रह पाना लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा था। दिन में 12 बजे छावनी लाइन की तरफ से एक युवक धूप के बीच आ रहा था। पीजी कॉलेज के पास नारकोटिक्स विभाग के पास पसीना से तर-बतर युवक अचानक रुक गया और अपना शर्ट उतारकर गुलमोहर के पेड़ की छांव में बैठकर आराम करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed