{"_id":"5adf68b14f1c1b9f098b650e","slug":"61524590769-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम में पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम में पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राजीव गांधी पंचायतीराज कानून की 25 वीं वर्षगांठ सरजू पांडेय पार्क में मंगलवार को मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने पंचायतीराज कार्यक्रम को लागू करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रण किया कि कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने एवं इसमें निहित जन कल्याण कार्यक्रम का अधिक से अधिक क्रियान्वयन कराने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पंचायती राज कार्यक्रम को कमजोर करने के सरकार के कदम की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि पार्टी जो भी कार्यक्रम एवं योजना लाती है उससे जनता लाभान्वित होती है। उसका फायदा गांव समाज तक पहुंचता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने इसी उद्देश्य के तहत आज से 25 वर्ष पहले योजना की शुरुआत की थी। इसका लाभ देश की जनता 25 वर्ष बाद भी उठा रही है। इस अवसर पर रामनगीना पांडेय, बटुकनारायण मिश्र, अहमद जमाल जैदी, अजय सिंह, राजीव सिंह, अनिल सोनकर, मुहम्मद राशिद, शबीउल हसन, जनक कुशवाहा, समीउल्लाह खां, अजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मिलिंद्र सिंह, चंद्रशेखर शुक्ल, रमेश पाठक, माधवकृष्ण, शाहनवाज खां, रीता सिंह, प्रेमलता सिंह, रेशमी, जेएस जनार्दन एवं मदन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री मुहम्मद राशिद ने किया। शहर कांग्रेस कमेटी ने रजदेपुर स्थित जैनुल बशर भवन पर पंचायतीराज कानून की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया। शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इच्छा थी कि पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा दिया जाए। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने पंचायतराज को मजबूत करने का एतिहासिक कार्य किया। संगोष्ठी में राकेश राय, अखिलेश राय, सुनील साहू, संजय राय, फैसल कमाल सिद्दीकी, अवधेश भारती, सतीश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, लाल मुहम्मद राईनी आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन