फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   इंटरनेट सुविधाओं से लैस होंगे जिले के सभी गांव

इंटरनेट सुविधाओं से लैस होंगे जिले के सभी गांव

Sun, 14 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट सुविधाओं से लैस होंगे जिले के सभी गांव
दुल्लहपुर/ मरदह(गाजीपुर)। संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को महाहर धाम में एक, दुल्लहपुर में दो तथा आदर्श ग्राम देवा में सुलभ इंटरनेशनल की ओर से निर्मित शौचालयों का लोकार्पण किया। महाहर धाम परिसर में बांसफोर समाज के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल्द ही करीब ढ़ाई लाख गांव हाइस्पीड इंटरनेट सुविधाओं से जुड़ जाएंगे। जनपद में 15 जनवरी से सभी गांव में इंटरनेट सुविधा मुहैया होगी। बताया कि तीन वर्षों में गाजीपुर पूर्वांचल में अपना अहम स्थान बना चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाहर धाम मंदिर सिर्फ आस्था ही नहीं, बल्कि पर्यटन का भी मुख्य क्षेत्र है। इसे विकसित किया जाना बहुत जरूरी है। वाराणसी से प्रधानमंत्री सांसद है इसका लाभ पूर्वी उत्तर प्रदेश को मिला है और पूर्वी उत्तर प्रदेश विकास के मुख्य केंद्र में है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आगमन होगा। इस दौरान कई राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही प्रत्येक विधानसभा में 30-32 किमी. सड़क निर्माण की घोषणा की भी सम्भावनाएं हैं, जबकि जल परिवहन के लिए 278 करोड़ की लागत से पोर्ट का भी निर्माण होगा। उन्होंने गाजीपुर के विकास के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर संयुक्त निदेशक अविनाश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय, अनिल पांडेय, रामनरेश कुशवाहा, जितेंद्रनाथ पांडेय, अवधेश राजभर, रमेश सिंह, आभा कुमार राय, मनोज सिंह, चतुर्भुज चौबे, संजीव गुप्ता, शशिकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed