{"_id":"5a5799d04f1c1bed188b4663","slug":"61515690448-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के हित के खिलाफ फैसला ले रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के हित के खिलाफ फैसला ले रही भाजपा
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज। स्थानीय बाजार में गुरुवार को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनय जायसवाल ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रिटेल में सौ प्रतिशत एफडीआई की घोषणा की घोर निंदा की। कहा कि भाजपा व्यपारियों की सरकार है। लेकिन जब से सत्ता में आई है, तबसे व्यापारियों के हित के खिलाफ ही फैसले ले रही है।
उन्होंने कहा कि कभी रिटेल में मनमोहन सरकार की 49 प्रतिशत भागीदारी कि बात का विरोध करने वाली पार्टी ने 100 प्रतिशत एफडीआई लाकर छोटे एवं निचले स्तर के व्यापारियों की कमर तोड़ने का काम किया है। मोदी सरकार ने एक्साइड ड्यूटी के नाम पर सर्राफा व्यापारियों का शोषण किया। सरकार ने नोटबंदी एवं जीयसटी लगाकर व्यापारियों को कोमा में भेज दिया और अब फुटकर व्यापार में 100 प्रतिशत एफडीआई लाकर उनकी परेशानियों को और बढ़ाने का काम किया। इसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है। सरकार को छोटे एवं निम्न वर्ग के व्यपारियों के हित में इस फैसले को वापस लेना चाहिए। मोदी सरकार के इस फैसले से यह साबित हो गया कि वह व्यापारी विरोधी है। बैठक में इसहाक, शमशाद आलम, शहंशाह सिद्दीकी, अमित कुमार, राजू प्रसाद, सुरेश, शिवमूरत, पंकज, अविनाश, अभय, कैलाश, महातिम, सिंहासन यादव, गोविंद कुशवाहा, रमाकांत, चंदन कुमार, अभय कुमार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विनय जायसवाल एवं संचालन जबीउल्लाह जलाली ने किया।