{"_id":"5a4e62134f1c1b40198b4d7c","slug":"61515086355-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जनपद के भारोतोलकों द्वारा मोदीनगर गाजियाबाद में 31 दिसंबर को राज्य स्तरीय भारोतोलन प्रतियोगिता आयोजित थी। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कई मेडल प्राप्त करने में सफलता पाई। खिलाड़ियों के जिले में वापस आने पर गुरुवार को रोडवेज स्थित एक पैलेस में भारोतोलन संघ के पदाधिकारियों ने सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया।
प्रतियोगिता में जिले के सुरेंद्र कुमार यादव ने 62 किलो भारवर्ग में खेलते हुए 194 किलो भार उठाकर सब जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल, जबकि जूनियर वर्ग में इन्होंने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 56 किलो भारवर्ग में नीरज कुमार सब जूनियर खिलाड़ी के रूप में 164 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सुजीत यादव ने 69 किलो भारवर्ग में 257 किलो वजन उठाकर सीनियर वर्ग का स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जबकि 77 किलो भारवर्ग की सीनियर प्रतियोगिता में प्रवीण कुमार ने कुल 235 किलो भार उठाकर सब जूनियर एवं जूनियर तथा सीनियर भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों का स्वागत करने वालों में भारोतोलन संघ के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल रिंकू, सचिव अमित राय, रिंकू, उपाध्यक्ष अर विंद शर्मा, राजन सिंह, संजय राय, पुनित सिंघल, कोषाध्यक्ष ज्योति पांडेय, संयोजक मनोज सिंह, विशिष्ट अतिथि काशी विद्यापीठ वाराणसी के प्रोफेसर डा. विजय राय, संरक्षक विनय सिंह, विरेंद्र कुमार बिंद, प्रदीप कुमार राय, विकास सिंह, सुधीर कुमार तिवारी, चंदन राय, अंकुर सिंह, राजनीश प्रताप, विराट कुमार, विवेक सिंह आदि शामिल थे। अध्यक्षता रिंकू अग्रवाल तथा संचालन महेश प्रताप सिंह ने किया।