{"_id":"5a3ff1944f1c1b10788b4ca6","slug":"61514140052-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन कैंसर के सौ मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन कैंसर के सौ मरीजों की हुई जांच
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित वाशिंग पिट के पास खड़ी लाइफ-लाइन एक्सप्रेस में रविवार को कैंसर के मरीजों की जांच शुरू हो गई। आज करीब 100 ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित मरीजों की चिकित्सकों ने जांच की। यहीं नहीं ग्रामीण क्षेत्र से आए कैंसर के मरीजों की भीड़ रजिस्ट्रेशन कराने में लगी रही।
जिले के कैंसर मरीजों की जांच प्रक्रिया शुरू होते ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों का आने का क्रम सुबह से शुरू हो गया। मरीज रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने के साथ एक-एक कर लाइफ लाइन एक्सप्रेस में पहुंचते रहे। लाइफ-लाइन में तैनात डॉ. मेहक सिक्का ने एक-एक मरीजों को देखना शुरू किया। करीब 100 मरीजों ने पहले दिन अपनी जांच कराई। इस दौरान चिकित्सकों ने उन्हें दवा देने के साथ उनका इलाज भी किया। साथ ही रेलवे की ओर से लाइफ-लाइन एक्सप्रेस इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे पुलिस को भी तैनात किया था। रजिस्ट्रेशन के बाद मरीजों को आसानी से चिकित्सक के पास पहुंचाया जा रहा है। इसमें अधिकांश ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों ने अपना जांच कराया। इस संबंध में लाइफ लाइन एक्सप्रेस के प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. यागनिक ने बताया कि पहले दिन 100 मरीजों ने अपनी जांच कराई है। स्तन कैंसर, सरवाइकल कैंसर और मुंह के कैंसर से पीड़ित मरीजों की जांच 10 जनवरी तक चलेगी। साथ ही मरीजों को दवा के साथ सर्जरी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।