{"_id":"5a394de44f1c1bc5758ba11c","slug":"61513704932-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर निवासी पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने सोमवार की देर रात कमरे की छत से लगी कुंडी के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया।
नगर के आजादनगर निवासी पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर का पुत्र रजत सोनकर (24) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक हाल के दिनों में टीईटी परीक्षा में शामिल हुआ था और उसके बाद से काफी तनाव में रह रहा था। रविवार को मृतक इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही अपनी छोटी बहन से मिलने गया और बीते सोमवार की देर शाम घर वापस आ गया। अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सोने चला गया। काफी देर होने पर रजत के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गए। जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे की छत की कुंडी से युवक का लटकता शव मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।