{"_id":"59738b4d4f1c1b643d8b473b","slug":"61500744525-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। मंडल परिचालन प्रबंधक एके उपाध्याय एवं सीनियर डीएसटी आशुतोष पांडेय का आगमन शनिवार को यहां हुआ। अधिकारियों ने शहर के अफीम फैक्ट्री के पास निर्माणाधीन क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कराए जा रहे कार्यों को देखकर संबंधित से पूछताछ कर जानकारी हासिल की।
रेलवे की ओर से सिटी रेलवे स्टेशन सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में कई विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। घाट स्टेशन के पास वातानुकूलित सब्जी भंडारण केंद्र का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि अफीम फैक्ट्री के पास क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान एवं गोड़ा शहरी के पास वाशिंग पिट का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों के निरीक्षण के सिलसिले में प्राय: आला अधिकारी आते रहे हैं। इस क्रम में आज दिन में मंडल परिचालन प्रबंधक एके उपाध्याय, सीनियर डीएसटी आशुतोष पांडेय एवं सहायक अभियंता विद्युत (निर्माण) शारदा प्रसाद का यहां आगमन हुआ। यहां आने के बाद अधिकारी सीधे अफीम फैक्ट्री स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे। वहां अधिकारियों ने कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से संस्थान में प्रशिक्षण के लिए विभिन्न उपकरणों के बाबत पूछताछ कर जानकारी हासिल की। उनके निरीक्षण के समय दूरसंचार अभियंता केके मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन