फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उम्र के बंधन को तोड़ शिक्षा ग्रहण रही वृद्घा

उम्र के बंधन को तोड़ शिक्षा ग्रहण रही वृद्घा

Thu, 20 Jul 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
उम्र के बंधन को तोड़ शिक्षा ग्रहण रही वृद्घा
गाजीपुर। शिक्षा ग्रहण करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। जहां चाह वहां राह जैसी कहावत को चरितार्थ करती शहर की वृद्ध महिलाएं समर्पण संस्था की ओर से चलाई जा रही नई पहल कार्यक्रम के तहत ककहरा सीख रही है। इन महिलाओं को साक्षर बनाने का बीड़ा संस्था की संरक्षिका सविता सिंह ने उठाया है।
विज्ञापन

शहर के शास्त्रीनगर स्थित समर्पण संस्था की ओर से चार दिन पूर्व नई पहल योजना के तहत अनपढ़ बुजुर्ग महिलाओं को साक्षर बनाने का कार्यक्रम में शुरू किया गया। विधिवत इन महिलाओं को संस्था की ओर से कापी और किताब मुहैया कराया गया है। संस्था के परिसर में लगे टेबल और मेज पर इन महिलाओं द्वारा ककहरा का पाठ पढ़ा जा रहा है। वृद्ध महिलाओं के इस लगन को देख हर कोई के मुंह से एक बात निकल रही है कि जहां चाह वहा राह होती है। शिक्षा और ज्ञान की राह पर चलने में उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। यहीं संस्था की महिलाओं द्वारा इन वृद्ध महिलाओं का हौसला भी बढ़ाया जा रहा है। संस्था की इस नई पहल कार्यक्रम में साक्षर बन रही कई महिला काफी खुश दिखाई पड़ी। साक्षर बन रही महिलाओं का कहना है कि संस्था के द्वारा यह कार्य काफी सराहनीय है। इस मौके पर विनीता सिंह, मंजू सेठ, राजश्री सिंह, तारा पांडेय, शारदा सिंह, लालीमा सिंह, रिंकू पांडेय, नाजीया बेगम आदि मौजूद रही। संचालन संरक्षिका सविता सिंह ने किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed