फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   6017 students left the exam in the first shift and 5335 in the second

Ghazipur News: पहली पाली में 6017, दूसरी में 5335 ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 20 Feb 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
6017 students left the exam in the first shift and 5335 in the second
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को दोनों कक्षाओं की दो पालियों में सामाजिक विज्ञान, कृषि और अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में पंजीकृत 66402 में 6017 और दूसरी में 5335 ने परीक्षा नहीं दी। मानिटरिंग सेल-कंट्रोल रूम के प्रभारी प्रधानाचार्य बृजेश पाठक ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की सामाजिक विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित थी। इसमें 66224 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था लेकिन 60215 ही उपस्थित हुए जबकि 6009 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

इसी पाली में इंटर के छात्रों की कृषि में 178 में 8 अनुपस्थित तथा शेष 170 उपस्थित थे। दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें कुल 63621 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें 58386 उपस्थित और 5335 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह सहित विभिन्न सचल दलों ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से होते पाई। छात्रा ज्योति चौहान ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। उन्होंने अच्छे अंक पाने की आशा जताई। प्रीति कुमारी का कहना है कि अपोजिट वर्ड पूछे गए थे। थोड़ी परेशानी हुई लेकिन सभी सवालों को हल कर दिया। कुल मिलाकर अंग्रेजी का प्रश्नपत्र संतोषजनक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed