फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   576 complaints received; only 10% resolved.

Ghazipur News: 576 शिकायतें आईं, 10% को ही मिला समाधान

Sun, 07 Jun 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
576 complaints received; only 10% resolved.
संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देने के लिए खड़े फरियादी। संवाद
गाजीपुर। जनपद में शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 576 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर करीब 10 फीसदी यानी 58 का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जमानिया तहसील में हुआ। 126 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल छह का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के समक्ष तियरी के अरविंद सिंह ने कहा कि खाद के लिए किसान परेशान हैं। एक दिन में केवल दो बोरी खाद दी जा रही है। इसे बढ़ाकर पांच बोरी किया जाए।
विज्ञापन

देवैथा के वसीम ने कहा कि नहर की सफाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन नतीजा सिफर निकला। स्टेशन रोड निवासी जितेंद्र चौधरी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके साथ नगर पालिका कार्यालय में मारपीट की गई। साथ ही सोने की अंगूठी भी छीन ली गई। तहरीर देने के बाद भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। राजपुर पोखरा के नारायण दास चौरसिया ने कहा कि नगर पालिका में कई भ्रष्टाचार हुए हैं। इसकी शिकायत भी की गई है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसील सदर में 49 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में 39 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में 69 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर छह का निस्तारण किया गया। जखनिया में 118 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर आठ का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में 70 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर चार का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में 105 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। 16 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed