{"_id":"5cba1363bdec22143c036de4","slug":"51555698531-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन बाधित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन बाधित करने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित है। शुक्रवार को दोनों पालियों में 14 कार्मिक अनुपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन बाधित करने तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में आठ कर्मचारी गिरीशचंद्र यादव, शफीक रहमान, दिनेश उपाध्याय, अफजल खान, विवेक अग्रवाल, धनंजय दूबे, अमृता वर्मा, जागेंद्र सिंह चौहान एवं द्वितीय पाली में छह कर्मचारियों नन्हकू सिंह यादव, दीपक जायसवाल, रामचरन सिंह, रामजी तिवारी, शोभनाथ सिंह यादव एवं अनिल कुमार पंकज सहित कुल मिला कर दोनों पालियों में 14 मतदान कर्मचारी अनुपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन बाधित करने तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, उप कृषि निदेशक यूपी सिंह एवं अन्य संबंधित मास्टर ट्रेनर एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सीडीओ ने महाविद्यालय के खाली स्थानों का निरीक्षण किया। बताया कि निर्वाचन कार्य में लगाए गए कर्मचारियों का पोस्टल बैलट का बूथ बनाया जाएगा।