फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रथम आगमन: मस्त ने रोड-शो कर किया शक्ति प्रदर्शन

प्रथम आगमन: मस्त ने रोड-शो कर किया शक्ति प्रदर्शन

Tue, 02 Apr 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रथम आगमन: मस्त ने रोड-शो कर किया शक्ति प्रदर्शन
मुहम्मदाबाद/दुबिहां(गाजीपुर)। बलिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र सिंह मस्त के टिकट प्राप्त करने के बाद क्षेत्र में प्रथम आगमन पर मंगलवार को कठवामोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कठवामोड़ से लेकर बैरिया तक लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में लंबे काफिले के साथ मस्त ने रोड-शो करके शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कठवामोड़ से प्रारंभ होने वाले बलिया लोकसभा क्षेत्र में आते ही वहां उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। वहां से खुली जीप में लोकसभा क्षेत्र के चार विधायकों प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री एवं फेफना विधानसभा क्षेत्र के विधायक उपेंद्र तिवारी, मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय, बलिया सदर से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला एवं बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ विरेंद्र सिंह मस्त ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ रोड-शो शुरू किया। शहीद पार्क में उन्होंने अमर शहीद डा. शिवपूजन राय एवं उनके शहीद साथियों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुहम्मदाबाद, राजापुर, करीमुद्दीनपुर, लट्ठूडीह, धर्मागतपुर में स्वागत के बाद काफिला ने बलिया जिले की सीमा में प्रवेश किया। करीमुद्दीनपुर में कष्टहरणी भवानी के बाद फेफना विधानसभा के कपूरी में कपिलेश्वरी भवानी का दर्शन किया। बलिया पहुंचने पर चित्तू पांडेय एवं मंगल पांडेय की मूर्तियों पर माल्यार्पण के बाद महर्षि भृगु श्रृषि का दर्शन कर काफिला बैरिया विधानसभा के त्रिमुहानी तक गया जहां पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोड-शो समाप्त हुआ। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता दिनेश वर्मा, विधानसभा प्रभारी कृष्णानंद राय, विरेंद्र राय, प्रमोद राय, रामजी गिरी, प्रहलाद राय लाला, तेजबहादुर यादव, सतीशचंद्र राय, शशांक राय, विनोद राय, नथुनी सिंह, जितेंद्र पांडेय, सर्वजीत राय, हरिनारायन राय, कृपाशंकर राय आदि उपस्थित थे। करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। दुबिहा मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने विरेंद्र सिंह मस्त को फूल-माला से लाद दिया। उनके स्वागत के समय प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक अलका राय, जिला महामंत्री श्यामराज तिवारी, अशोक यादव, टुनटुन सिंह, राजेश राय, संपूर्णानंद उपाध्याय, लालजी राय, अभिषेक राय, शिवानंद गिरी, पप्पू सिंह, देवेंद्र सिंह, हिमांशु राय, ओमप्रकाश कुशवाहा, सुरेश चौबे, अर्जुन कुशवाहा, नर्वदेश्वर राय, भोला राय, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed