{"_id":"5c66f4d6bdec2259c53e17a9","slug":"51550251222-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मऊ में काश्तकारों द्वारा गोली मारकर लेखपाल धीरज सिंह की हत्या की घटना से जिले के लेखपाल आक्रोशित हैं। तहसील मुख्यालयों पर शुक्रवार को उन्होंने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। हत्यारोपितों को जल्द गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित एसडीएम को सौंपा। सभा में अवधेश प्रसाद, रामलखन राम, विजय श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, राकेश राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता उदय प्रताप यादव एवं संचालन रमेश राम ने किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार लेखपाल संघ के आह्वान पर मऊ में कार्यरत लेखपाल धीरज सिंह की हत्या के विरोध में शुक्रवार को तहसील मुहम्मदाबाद के सभी लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर लेखपाल धीरज सिंह के हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं लेखपाल के आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, तहसील अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, मंत्री लालजी चौहान, प्रवीण कुमार, विनोद प्रजापति, सुनील, राममुकुट, दीनानाथ, झिंगुरी राम, लल्लन यादव, श्यामनारायन, रविकांत, सत्यम, श्वेता, गुड़िया, लवली, गीता, अर्पणा, संतोष राय, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।