{"_id":"5c59d0cabdec22736436a796","slug":"51549390026-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यम के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यम के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर हर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एकलव्य तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर संस्था के तीरंदाज के चयनित होने तथा अन्य खिलाड़ियों द्वारा पदक हासिल करने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि सोनभद्र जिले के वशिष्ठ स्टेडियम में आयोजित आठवीं सीनियर एवं जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संस्था के सत्यम गुप्ता ने इंडियन राउंड में दो स्वर्ण, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक पर निशाना साधकर अपना स्थान राष्ट्रीय स्तर पर पक्का कर लिया है।
उन्होंने कहा कि सत्यम उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर दस फरवरी से भोपाल में होने वाली जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच धरती सिंह मौर्य ने आकाश कुमार और रामचन्द्र को सम्मानित किया। कहा कि आकाश ने दो कांस्य और रामचंद्र ने एक स्वण के साथ एक कांस्य पदक हासिल किया है। इस अवसर पर सचिव प्रतीक कुमार गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अविनाश, दिनेश, नवीन, तनवीर, निशा, मोनिका, शिवम कुमार आदि उपस्थित थे।