{"_id":"5c588284bdec2256b807f80b","slug":"51549304452-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक राजनाथ यादव का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक राजनाथ यादव का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। प्रमुख समाजवादी चिंतक एवं सपा के पूर्व विधायक राजनाथ यादव (77 वर्ष) का सोमवार की सुबह पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन की सूचना मिलते ही लोग उनके आवास पर पहुंच गए।
पूर्व विधायक राजनाथ यादव का जन्म 1942 में चौबेपुर के धौरहरा गांव में हुआ था। सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज चौबेपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से स्नातक किया। उसी दौरान उनकी मुलाकात कांग्रेस के हेमवती नंदन बहुगुणा से हुई। वहीं से राजनीति में प्रवेश किया और समाज सेवा की शुरुआत की। कांग्रेस छोड़कर चौधरी अजीत सिंह का दामन थामा। जनता दल के वाराणसी के दो बार जिलाध्यक्ष रहे। राजनीति के दौरान उनकी मुलाकात पूर्वांचल के गांधी सपा के वरिष्ठ नेता स्व. रामकरन यादव से हुई। उनके कहने पर वह सपा में शामिल हुए। वर्ष 2005 में विधानसभा सैदपुर की सीट बसपा नेता कैलाश यादव के त्यागपत्र देने से रिक्त हुई। इस सीट पर उपचुनाव के दौरान सपा के बैनर तले डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 16000 मतों से हराकर विधायक निर्वाचित हुए। मिली जानकारी के अनुसार श्री यादव को दस दिन पूर्व कुछ परेशानी महसूस हुई। उन्हें वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। वहां से उन्हें पता चला कि फेफड़े में कुछ पानी होने की शिकायत है। निजी चिकित्सक की सलाह पर परिवार के सदस्यों ने 25 तारीख को पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया। वहां पर इनकी स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती गई। आज सुबह सात बजे उनका निधन हो गया। प्रतिनिधि जयशंकर यादव ने बताया उन्हें पीजीआई से एंबुलेंस के द्वारा उनके निवास धौराहरा लाया जा रहा है। पांच फरवरी को सुबह नौ बजे चंद्रावती श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार किया जाएगा।