{"_id":"5bd0b4e7bdec22697b115ed0","slug":"51540404455-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर में दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक की टक्कर में दंपति घायल
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
्रखानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गाजीपुर-वाराणसी पर सिधौना बाजार में बुधवार को दिन में मारुति की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन सहित चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के पोखरपुर गांव निवासी जमींदार पांडेय (60) अपनी पत्नी डेजी देवी (55) के साथ बाइक से सिधौना बाजार आए थे। दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम को करीब तीन बजे बाजार के पास ही तेज रफ्तार मारुति से टक्कर हो गई, जिसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और चालक को कार सहित पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सौंप दिया। घायलों से जानकारी लेने के बाद लोगों ने उनके परिवार वालों को जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को उपचार के लिए वाराणसी ले गए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि चालक और कार कब्जे में ले लिया गया है। घायलों के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।