फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नवरात्र: आज से होगी शक्ति की आराधना की धूम

नवरात्र: आज से होगी शक्ति की आराधना की धूम

Tue, 09 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र: आज से होगी शक्ति की आराधना की धूम
गाजीपुर। या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र से बुधवार से पूरा जिला गुंजायमान हो जाएगा। शारदीय नवरात्र की शुरूआत बुधवार से हो रही है। नौ दिनों तक शक्ति की आराधना की धूम मची रहेगी। जगत जननी के पूजन-अर्चन की तैयारी श्रद्धालुओं द्वारा पर्व के एक दिन पूर्व पूर्ण कर ली गई। नवरात्र के पहले दिन गहमर स्थित मां कामाख्या धाम, करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी देवी, दिलदारनगर स्थित सायर माई, रेवतीपुर स्थित मां भगवती देवी, बहादुरगंज स्थित मां चंडी धाम, सैदपुर स्थित काली मंदिर, मुहम्मदाबाद स्थित मनोकामना देवी सहित जिले के अन्य प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ेगा। भक्त मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की शुरुआत के पहले दिन घरों में कलश स्थापना की जाएगी है। पहले दिन शैलपुत्री देवी की आराधना और पूजन का प्रावधान है। पर्व की पूर्व संध्या पर भक्त इसकी तैयारी में जुटे रहे। नवरात्र में नौ दिनों तक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन-पूजन करने के साथ ही अधिकांश घरों में कलश की स्थापना कर पूजन-अर्चन का कार्य किया जाएगा। भक्त एक दिन पूर्व मंगलवार को इसकी तैयारी में जुटे रहे। पूजा वाले स्थान की साफ-सफाई के साथ ही ाउस स्थान की रंगाई-पुताई में लगे रहे। देवी मंदिरों में भी दिन भर साफ सफाई का दौर चला। शारदीय नवरात्र की शुरूआत बुधवार से हो रही है। इसके लिए एक तरफ जहां मंदिरों में इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर होती रही। वहीं शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र का बाजार सज गया है। इन दुकानों पर सुबह से लेकर रात तक खरीददारों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed