{"_id":"5bbceb76867a5528230b7bde","slug":"51539107702-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरे तार की जद में आने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटकर गिरे तार की जद में आने से वृद्धा की मौत
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव में मंगलवार की शाम टूट कर गिरे करेंट प्रवाहित विद्युत तार की जद में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के पति ने कोतवाली में तहरीर दी।
मालूम हो कि पहाड़ीपुर निवासी भुजा बिंद की पत्नी जिउतिया देवी (65) आज शाम को करीब तीन बजे खेत में जा रही थी। इस दौरान रास्ते में पहले से टूट कर गिरे करेंट प्रवाहित विद्युत तार की जद में आ गई और चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में विद्युत उपकेंद्र पर फोन करके आपूर्ति बंद कराई, तब तक वृद्धा की मौत हो गई थी। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दहाड़े मार कर रोने लगे। मौजूद ग्रामीण उन्हें सांत्वना देने में जुट गए। परिजनों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से दुर्घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति ने तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।