फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महावीर चक्र विजेता की प्रतिमा की हुई सफाई

महावीर चक्र विजेता की प्रतिमा की हुई सफाई

Tue, 02 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
महावीर चक्र विजेता की प्रतिमा की हुई सफाई
जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया स्टेशन परिसर में स्थापित महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पांडेय की मूर्ति एवं आसपास के स्थानों की सोमवार को सफाई की गई। विधानसभा प्रभारी प्रमोद वर्मा ने कहा कि पूरे भारत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वच्छता पखवारा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छता कार्यक्रम अब जन आंदोलन बन गया है। गांधीजी लोगों के बीच में सादा जीवन उच्च विचार एवं स्वच्छता के प्रतीक रहे। उनका कहना था कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी कार्य करने के लिए स्वस्थ रहना आवश्यक है और स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई करना आवश्यक है। गांधी जयंती के अवसर पर जखनिया बाजार में स्वच्छता रैली निकाली जाएगी। सफाई अभियान में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री सुनील सिंह, राहुल चौरसिया, प्रशांत सिंह, यशवंत चौहान, चिंटू गुप्ता, राजेश जायसवाल, विक्की गुप्ता, गुड्डू यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed