फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिक्षकों और छात्रों ने चढ़ाई आस्तीन, कालेज और दुकानें बंद कराई

शिक्षकों और छात्रों ने चढ़ाई आस्तीन, कालेज और दुकानें बंद कराई

Thu, 06 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों और छात्रों ने चढ़ाई आस्तीन, कालेज और दुकानें बंद कराई
गाजीपुर। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आयोजित भारत बंद के समर्थन में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने गुरुवार को आस्तीन चढ़ा ली। इसे काला कानून बताते हुए नाराज शिक्षकों एवं छात्रों ने महाविद्यालय को बंद कराते हुए कॉलेज गेट के पास विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में भ्रमण कर शहर में कई जगहों पर दुकानें बंद कराई। इसके अलावा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस एक्ट के विरोध में लोगों विशेष कर युवकों की त्योरी चढ़ी रही। एक्ट से आक्रोशित लोगों ने बहरियाबाद, दुबिहा बाजार, भांवरकोल तथा मुहम्मदाबाद में अधिवक्ताओं ने जाम लगाया। काफी देर तक चला जाम पुलिस द्वारा समझाने बुझाने पर समाप्त हुआ। इस दौरान आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के विरोध में गुरुवार को सुबह स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षकों ने भारत बंद के समर्थन में शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर महाविद्यालय द्वार पर प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद समूह में निकले छात्रों ने पीरनगर, खजुरिया, सिंचाई चौराहा, कचहरी आदि क्षेत्रों में दुकानें बंद कर्राइं। इस दौरान जिन लोगों ने दुकानें खोल रखी थीं उनसे बंद में सहयोग की अपील की। छात्रों की ओर से दुकानें बंद कराने एवं उनके तेवर को देखते हुए पुलिस बल भी साथ चल रहा था। प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों में पूर्व प्राचार्य डा. शशिकांत राय, अवधेश नारायण राय, रामानुज राय, अवधेश पांडेय, अभय मालवीय, नित्यानंद राय, प्रमोद श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, समीर राय, शशांक शेखर राय आदि प्रमुख थे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में दिन में एससी-एसटी एक्ट विरोधी युवकों ने बाजार बंद कराया। मुख्य चौराहे से जुलूस निकाल कर पानी टंकी तक जाकर वापस चौक पर लौटे। इस दौरान दुकानों को बंद कराते हुए दोपहर एक बजे चौक पर पुलिस बूथ के पास मध्य सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगाते हुए एक्ट के विरोध में नारेबाजी की। सूचना पर स्थानीय थाने के एसआई सुनील कुमार यादव, एसआई देवीलाल चौहान, एसआई हंसराज मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर दो बजे प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया। इस बीच वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। विरोध करने वालों में पंकज सिंह, विनीत सिंह, संदीप सिंह, पवन सिंह, विरेंद्र यादव, नितीश मिश्रा, विकास सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह, मनोज सिंह, अमित सिंह, अन्नू मिश्रा आदि शामिल रहे। दुबिहा संवाददाता के अनुसार एससी-एसटी कानून के विरोध में आयोजित भारत बंद के आह्वान पर क्षेत्र के दुबिहा बाजार सहित दुबिहा मोड़, भरौली चट्टी, ऊतरांव चट्टी, ताजपुर, नेवादा, करीमुद्दीनपुर, कामुपुर आदि बाजार सहित क्षेत्र के सभी इंटर एवं कांवेंट विद्यालय बंद रहे। युवकों सहित आम जन ने रैली तथा जाम लगा कर विरोध जताया। दुबिहा बाजार में सुबह दस बजे सड़क जाम किया गया। दो घंटे रहे जाम से वाहनों की कतार लग गई थी। इस अवसर पर कृष्णानंद राय ने कहा कि सरकार सवर्णों के साथ अन्याय कर रही है। जितेंद्र राय, मोहनजी ने कहा की भाजपा की सरकार वोट की राजनीति के लिये एससी-एसटी बिल को लाई है। दुबिहा मोड़ पर दर्जनों मोटरसाइकिल सवार लोगों ने रैली निकाल कर विरोध जताया। थानाध्यक्ष सुधाकर राय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। विरोध करने वालों में मिथिलेश कुमार राय, संजय राय, प्रताप मिश्र, ओंकारनाथ राय, गुड्डू राय, रोशन, आलोक, गोलू, अभिषेक, सुशील, नीरज, उपेंद्र, दशरथ, गौतम राय, कृपाशंकर दास, बबलू राय, हरिशंकर राय, अमित, मनीष राय, पुनीत, धनंजय आदि उपस्थित थे। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार कुंडेसर चट्टी पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इस अवसर पर सभा कर सरकार को जमकर कोसा। दो घंटे चले जाम से आवागमन करने वालों को परेशानी हुई। इस अवसर पर मिट्ठू उपाध्याय, सत्यम राय, चंदन राय, बड़े दुबे, राजीव, विक्की एवं झब्बू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed