{"_id":"5a78969d4f1c1b8a268b8931","slug":"51517852317-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में पूरी धनराशि उतार लेने के बाद भी आवास पूर्ण नहीं होने पर खंड विकास अधिकारी धनंजय कुमार सिंह ने सचिवों की बैठक कर लाभार्थियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया । सोमवार को महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित बैठक में कुल 11 ग्राम सभाओं में सैकड़ों आवास प्राप्त लाभार्थियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश उन्होंने ग्राम सचिवों को दिया ।
जिन लाभार्थियों ने आवास की पूरी रकम पाने के बावजूद आवास निर्माण का कार्य शुरु नहीं किया था। उनमें मुख्य रुप से धरवार कला, सवना, रामगढ़, जगदीशपुर कला, बरार, राजापुर कला, बिशुनपुर, सिपाह , जीयनपुर, मोहम्मदपुर, मनोरथपुर, मानपुर ,चकजैनब आदि दर्जनों गांव लाभार्थी आवास का पैसा प्राप्त कर आवास को कई महीने से अधूरा रखे हैं। इन लाभार्थियों ने शासन द्वारा 31 जनवरी तक दिए हुए समय अवधि के बावजूद आवास निर्माण कार्य को पूरा काम नहीं करा पाया है। जिसके कारण खंड विकास अधिकारी द्वारा इन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। खंड विकास अधिकारी के निर्देश के बाद ग्राम सचिवों सहित प्रधानों एवं लाभार्थियों में हड़कंप मचा है।