{"_id":"5a677ab04f1c1ba5268b637e","slug":"51516731056-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी निर्माण के नाम पर डालकर छोड़ी गई गिट्टी, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी निर्माण के नाम पर डालकर छोड़ी गई गिट्टी, परेशानी
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
शहर के आमघाट सहकारी कालोनी में सड़क की पटरी पर इंटर लाकिंग का कार्य करने के नाम पर सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गिट्टियों की वजह से आए दिन बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो रहे हैं। महीनों बाद भी निर्माण कार्य पूरा न होने से लोगों में रोष गहराता जा रहा है।
आमघाट सहकारी कालोनी की सड़क और पटरी खराब होने से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। महीनों पहले इंटरलाकिंग की पटरी की खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई कि अब पटरी के साथ ही सड़क की भी दशा सुधर जाएगी लेकिन दोनों तरफ पटरी की खुदाई कर छोड़ दिया गया। इससे आवागमन करने वालों की परेशानियां और बढ़ गई है। बताया गया कि परेशान लोगों ने निर्माण कार्य के संबंध में जब ठेकेदार से पूछा तो उन्होंने बताया गया कि बालू न मिलने की वजह से कार्य रुका हुआ है। इसके बाद जब खोदे गए गड्ढे में गिट्टी डालने का कार्य प्रारंभ हुआ तो लोगों ने सोचा कि अब इंटरलाकिंग का कार्य पूरा हो जाएगा लेकिन इस बार भी निर्माण कार्य सिर्फ गड्ढे में गिट्टी डालने तक ही सीमित रहा। काफी समय से सड़क के दोनों तरफ पटरी पर गिट्टी डालकर छोड़ा गया है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों की परेशानियां और भी बढ़ गई है। गिट्टियां इधर-उधर बिखरे रहने से वाहन सवारों की कौन कहे, पैदल आवागमन करने वालों की भी फजीहत हो रही है। इसको लेकर लोगों में रोष गहराता जा रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी और नगर पालिका का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
ठंड के मौसम की वजह से पिच का कार्य कराने में परेशानी आ रही थी। इसलिए निर्माण कार्य रुका हुआ था। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। एक माह में सड़क दुरुस्त हो जाएगी। सरिता अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका गाजीपुर