फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पेनाल्टी शूट आउट में दलसागर विजयी

पेनाल्टी शूट आउट में दलसागर विजयी

Wed, 20 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
पेनाल्टी शूट आउट में दलसागर विजयी
सुहवल। स्थानीय गांव के इंटर कालेज के मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 45वीं अंतर प्रांतीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय-भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित है। मंगलवार की शाम खेले गए मैच में दलसागर बिहार ने गाजीपुर इलेवन को पेनाल्टी शूट आउट के सहारे 5-1 से पराजितकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मध्यांतर होने तक दोनों टीमों को कई शानदार अवसर मिले लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा सकीं। मध्यांतर होने पर दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। इसके बाद शुरु हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच समाप्त होने तक दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। अंत में निर्णायक ने मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट के जरिए कराने का निर्णय किया। इसमें दलसागर बिहार ने गाजीपुर इलेवन को 5-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय, पिंटू राय, पंकज, मोती यादव, राजू राय, संजय, मदन यादव, चुन्नू मिश्रा आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका दिनेश सिंह यादव एवं उद्घोषक की सुरेंद्र राय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed