{"_id":"597f6e7a4f1c1baf328b4a99","slug":"51501523578-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों से बैजनाथ धाम रवाना होते रहे कांवरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों से बैजनाथ धाम रवाना होते रहे कांवरियां
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर (गाजीपुर)। सावन के पावन माह में बिहार के बैजनाथ धाम में बाबा का जलाभिषेक करने के लिए सोमवार को विभिन्न ट्रेनों से कांवरियों का जत्था रवाना होने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान भक्तों द्वारा हर-हर महादेव, बोलबम आदि जयघोष किए जाने से स्टेशन के आस-पास वातावरण पूरी तरह से शिवमय बन गया। सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल के जवान मुश्तैद रहे।
सावन माह में बिहार के बैजनाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही जनपद तथा बिहार के तटवर्ती क्षेत्र के आसपास के सैकड़ों की संख्या में कांवरियों का जत्था स्थानीय स्टेशन पर पूरे दिन पहुंचते रहे। भक्त बिहार की तरफ जाने वाली विभिन्न ट्रेनों से हर हर महादेव का जयघोष करते हुए रवाना होते रहे। सावन माह में शिव का जलाभिषेक करने के लिए बैजनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी केदारनाथ मौर्या के नेतृत्व में संयुक्त रूप से जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान स्टेशन पर तैनात रहे। कांवरियों की मदद के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाकर कांवरियों को यह जानकारी देते रहे कि कौन की ट्रेन आ रही है और इसके बाद कौन सी ट्रेन आएगी। ट्रेन की छत पर नहीं, बोगी में बैठकर सावधानी पूर्वक यात्रा करने की अपील करते रहे। क्षेत्र में कई स्थानों पर स्वयंसेवी संगठनों की तरफ से कांवरियों के लिए प्रसाद के रूप में भोजन की व्यवस्था की गई थी।