फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रोत्साहित करने की ली शपथ

शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रोत्साहित करने की ली शपथ

Fri, 21 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रोत्साहित करने की ली शपथ
शौचालय निर्माण के लिए करेंगे प्रोत्साहित, ली शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिरनो। स्थानीय ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को एडीओ पंचायत एनपी दुबे की उपस्थिति में विकासखंड में कार्यरत राजगीर मिस्त्रीयों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में भारत सरकार की ओर से संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनांतर्गत व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण किस प्रकार किया जाए, स्थान का चयन, गड्ढे का निर्माण, जल भंडारण, जंक्शन चैंबर का निर्माण, सोकपिट निर्माण आदि का प्रशिक्षण प्रोजेक्ट फिल्म, चित्रांकन के माध्यम से एवं मौखिक रूप से प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में ग्रामों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए चयनित ग्रामों में कार्य कर रहे राजमिस्त्रीयों को प्रशिक्षित किया गया है। सभी राजमिस्त्रीयों को अपने-अपने घरों में भी स्वच्छ शौचालय निर्माण कराए जाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में आए राजमिस्त्रीयों ने यह शपथ ली कि वह अपने घरों, आस-पास तथा अपने रिश्तेदारों को भी शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। प्रशिक्षण में जिला समन्वयक गौरव भटनागर, अमन सिंह, सौरभ कुमार, प्रवीण पांडेय, नरेंद्र दुबे, बृजेश सिंह, राजन यादव, ब्रम्हानंद चतुर्वेदी, विनीत राय, सुमित सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed