{"_id":"594abbf64f1c1b93448b4709","slug":"51498070006-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलता रहा धूप-छांव का खेल, लोग करते रहे बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलता रहा धूप-छांव का खेल, लोग करते रहे बारिश का इंतजार
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जनपद में मंगलवार शाम आंधी के साथ हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। वहीं, किसानों की चिंता को भी काफी हद तक दूर किया है। हालांकि किसानों को अभी और अच्छी बारिश का इंतजार है। बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि उमस ने उन्हें परेशान भी किया।
मंगलवार सुबह से ही तीखी धूप निकली थी। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और काली घटाएं छा गई। कुछ ही देर में आंधी शुरू हो गई। इसके बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया और गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। बुधवार को उमस का जबरदस्त प्रभाव रहा। सुबह से ही सूर्यदेव की बादलों के साथ अठखेलियां चलती रहीं। घटाओं को देख किसान उम्मीद लगा रहे हैं कि अच्छी बारिश होगी। , लेकिन इसी बीच धूप निकलने से लोग निराश हो जा रहे थे। पूरे दिन बादलों की लुका छिपी का खेल चलता रहा। शाम साढ़े तीन बजे तक काली घटाएं छाई रही और लोग अच्छी बारिश के लिए आसमान की तरफ टकटकी लगाए रहे।