फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   5030 in the first shift and 5090 in the second shift did not take the exam

पहली पाली में 5030 और दूसरी पाली में 5090 परीक्षार्थियों ने नहीं दी परीक्षा

Sun, 05 Dec 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
5030 in the first shift and 5090 in the second shift did not take the exam
समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया था। इस परीक्षा में 11 हजार 298 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 5030 तथा दूसरी पाली में 5090 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इस परीक्षा के लिए शहर के राजकीय सिटी इंटर कालेज, एमएएच इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, राजकीय सिटी इंटर कालेज, स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सघन जांच के बाद उन्हें कक्षों में प्रवेश दिया गया। पहली पाली में पंजीकृत 11298 में 6268 परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 5030 ने परीक्षा नहीं दी। इसके बाद दूसरी पाली में 11298 में 5090 अनुपस्थित रहे जबकि 6208 परीक्षार्थी उपस्थित थे। परीक्षा की शुचिता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता को बनाए रखने के लिए केंद्रों पर सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। इसके लिए नौ सेक्टर एवं 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। आयोग की ओर से भी प्रेक्षक नियुक्त किया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बताया कि आरओ-एआरओ की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed