फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   50 thousand cash snatched from post office

Ghazipur News: पोस्टऑफिस से उचक्के ले गए 50 हजार नकदी

Thu, 12 Dec 2024 11:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:44 AM IST
विज्ञापन
50 thousand cash snatched from post office
गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित पोस्टऑफिस में काम निपटा रही महिला एजेंट मीना राय की कुर्सी में लटके बैग को उचक्कों ने बुधवार को उड़ा दिया। बैग में 50,000 रुपये और करीब साठ पासबुक थे। घटना की जानकारी होते ही डाक कर्मियों में हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इधर, डाककर्मियों ने जब सीसीकैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि पैदल आ रहे दो किशोर पोस्ट आफिस में घुस रहे हैं। इसके एक किशोर चैनल गेट पर खड़ा होकर निगरानी कर रहा है। जबकि दूसरा महिला एजेंट की कुर्सी के पास पहुंचा। इसके बाद रुपयों और पासबुक से भरा बैग लेकर भाग गया। रेवतीपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीकैमरे की फुटेज के जरिए पुलिस आराेपी किशोरों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed