फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   50 thousand cash limit limit

50 हजार की जाए नगद लेनदेन की सीमा

Thu, 16 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
50 thousand cash limit limit
गाजीपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा गया। इसमें विभिन्न समस्याओं की चर्चा करते हुए उनके समाधान की मांग की गई। कहा कि मंदी के इस दौर में व्यापारी काफी बदहाल हो गए है। अगर समस्याएं कम नहीं हुई तो व्यापार काफी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

पत्रक में कहा गया है कि मंडी शुल्क एक प्रतिशत कर दिया जाए और मंडी समितियों की दुकानों का आवंटन नीलामी से न किया जाए। दवा विक्रेताओं पर फार्मेसिस्ट रखने की बाध्यता समाप्त कर दिया जाए। वैट विभाग में व्यापारियों के फंसे पैसे को तत्काल वापस कराया जाए। इसी प्रकार, नगद लेनदेन की सीमा 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया जाए। पत्रक सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष विजयशंकर वर्मा, संतोष जायसवाल, कुंभनाथ जायसवाल, निर्गुनदास केशरी, परवेज जमाल, ईश्वरचंद्र जायसवाल, सुनील वर्मा, गनेशजी वर्मा, नवीन जायसवाल, अच्छेलाल कुशवाहा, विनोद विश्वकर्मा, प्रभात गुप्ता, सतीश वर्मा, संदीप वर्मा, रामायन पाल, नंदनजी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed