{"_id":"5e2748d28ebc3e4af024308d","slug":"50-bigha-crop-submerged-by-rajwahe-water-ghazipur-news-vns506514175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे के पानी से 50 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहे के पानी से 50 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
बारा। गहमर पूर्वी पंप कैनाल से मिश्रवालिया मौजा तक जाने वाला रजवाहा के मंगलवार की शाम टूट जाने और ओवरफ्लो होने से आसपास के दर्जनभर किसानों के करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों का नुकसान को लेकर चिंता व्याप्त है। जानकारी के बावजूद भी विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण किसानों में असंतोष है।
गहमर पूर्वी पंप कैनाल से मिश्रवालिया मौजा तक जाने वाले रजवाहा की बरसों से सफाई नहीं हुई है। यह घास-फूंस से भरा पड़ा है। इसी बीच रजवाहे में पानी छोड़ दिया गया, जो टेल तक न पहुंच कर रजवाहे की पटरी को तोड़कर फैल गया। इससे आसपास के दर्जनों किसानों की खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह पानी से डूब गई है। इस रजवाहे की वजह से फखरुद्दीन खां, अनवर सूबेदार, तस्सदुक खां, बीरबल राय, विश्वनाथ राय, गोरख कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, फैय्याज खां, उमा प्रजाति, लुकमान साईं, दिनेश राम आदि की फसलें डूब गई हैं। पीड़ित किसान फखरुद्दीन खां ने बताया कि नहर विभाग की लापरवाही की वजह से उसकी पांच बीघा गेहूं की फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। इस रजवाहे की सफाई के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन इस ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। अगर रजवाहा की सफाई हो चुकी होती तो किसानों को आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। इस मामले में नहर विभाग के अवर अभियंता ओमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि इस नहर की सफाई कराई जा चुकी है किंतु पानी चलाने के किसानों के दबाव कारण कुछ हिस्से की सफाई शेष रह गई। इससे यह समस्या आई है। फिलहाल पानी रोक दिया गया है।