फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   5 absent in second year English exam in Zamania

24 घंटे होगा लोडिंग एवं अनलोडिंग का कार्य

Tue, 06 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
5 absent in second year English exam in Zamania
नंदगंज। स्थानीय मालगोदाम पर लोडिंग एवं अनलोडिंग काम 24 घंटे के लिए चालू कर दिया गया है, जबकि पहले इसका काम सुबह छह से रात दस बजे तक के लिए होता था। रेल मार्ग से माल भेजने एवं मंगाने वाले व्यापारियों को रेल प्रशासन ने विशेष सुविधा उपलब्ध करा रही है। व्यापारी रात में भी गोदाम में माल की लोडिग और अनलोडिग करा पाएंगे। अभी तक व्यापारी दिन के समय ही इस काम को करा पाते थे। रात में माल के लोडिग एवं अनलोडिंग की अनुमित नहीं मिलने से व्यापारियों को आर्थिक क्षति होती थी। इसी कारण से व्यापारी सड़क मार्ग से माल की ढुलाई को प्राथमिकता देते थे। रेलवे ने व्यापारियों की सुविधा के अनुसार नियम में बदलाव करना शुरू कर दिया है। रेलवे ने अब सभी मालगोदाम में लोडिग और अनलोडिग का समय बढ़ा दिया है। मालगोदाम में व्यापक पैमाने पर लाइट की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के बाद व्यापारियों को लाभ मिलने के साथ श्रमिकों को भी रोजगार मिलेगा। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे ने व्यापारियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की है। इसका लाभ व्यापारियों के मिलने के साथ-साथ श्रमिकों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed