फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   48 investors of the district registered on investment charioteer

Ghazipur News: जिले के 48 निवेशकों ने निवेश सारथी पर कराया पंजीकरण

Wed, 11 Jan 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
48 investors of the district registered on investment charioteer
गाजीपुर। जनपद स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारी को लेकर बुधवार को रायफल क्लब में बैठक हुई। जनपद में एमएसएमई उत्पादन क्षेत्र में 300 करोड़ निवेश किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अभी तक 48 निवेशकों द्वारा 226.38 करोड़ प्रदेश सरकार की वेबसाइट निवेश सारथी पर पंजीकरण किया गया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने निर्देश दिया गया कि एमएसएमई उत्पादन क्षेत्र में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 300 करोड़ के साथ सेवा क्षेत्र को सम्मिलित करके जनपद में 500 करोड़ निवेश कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न विभागों को एक करोड़ से अधिक निवेश करने वाले निवेशकों का एनओसी/ लाइसेंस प्राप्त आवेदन पत्र एवं इसके अतिरिक्त कोई निवेशक आए तो, इसकी सूची तैयार कर मोबाइल नंबर सहित कार्यालय: उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केंद्र गाजीपुर को दो दिन के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन

साथ ही उद्यमियों से अपील की गई कि जो भी निवेशक हो उनकी भी जानकारी उपायुक्त उद्योग को देने का कष्ट करें। साथ ही डीएम ने निर्देशित किया कि प्रमुख बिंदुओं की पीपीटी 16 जनवरी तक तैयार कर उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध करा दें, जिससें उद्यमियों को नीतियों एवं प्रोसीजर की जानकारी मौके पर प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed