फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   46 thousand cash stolen by breaking into shop

बीज की दुकान में सेंध मारकर 46 हजार नगदी की चोरी

Tue, 19 Nov 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
46 thousand cash stolen by breaking into shop
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर बाजार में स्थित एक बीज की दुकान में सेंध मारकर रविवार की रात चोरों ने खंगाला। इस दौरान अंदर रखा 46 हजार नगदी के साथ ही सीसीटीवी कैमरा का एलसीडी और मशीन उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए बगल में स्थित इलाहाबाद बैंक के सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देख एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।
विज्ञापन

भांवरकोल थाना क्षेत्र के बदौली निवासी मुन्ना की यूसुफपुर बाजार में इलाहाबाद बैंक मार्ग पर बीज की दुकान है। रोज की तरह रविवार की देर शाम भी वह दुकान बंद कर घर चला गया। सोमवार की सुबह दुकान खोला तो देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और पिछले हिस्से में सेंधमारी की गई थी। सामानों की जांच-पड़ताल की तो पता चला कि कैश बाक्स में रखा 46 हजार नगदी के साथ ही सीसीटीवी कैमरा का एलसीडी और उसकी मशीन गायब थी। चोरी की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की वहां भीड़ लग गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी लेने के साथ ही जांच-पड़ताल की। बगल में स्थित इलाहाबाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखा। धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed