फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   46 buses of roadways will leave tomorrow for various districts for the first phase

पहले चरण के लिए विभिन्न जिलों के लिए कल रवाना होगी रोडवेज की 46 बसें

Sat, 10 Apr 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
46 buses of roadways will leave tomorrow for various districts for the first phase
गाजीपुर। पंचायत चुनाव में स्थानीय डिपो की बसों का अधिग्रहण किया गया है। पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए जिले से 46 बसें सोमवार को विभिन्न जिलों के लिए रवाना होंगी। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के बेड़े में वर्तमान में 64 बसें हैं। इनका संचालन दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, वाराणसी के साथ ही आसपास के अन्य जिलों के लिए किया जाता है। चार चरणों में कराए जा रहे चुनाव के तहत पहले चरण का चुनाव 15 अप्रैल को तथा जिले में चौथे एवं अंतिम चरण में 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए डिपो की 64 में 46 बसों का अधिग्रहण आयोग की ओर से चुनाव के लिए किया गया है। इन बसों को 12 अप्रैल को विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया जाएगा। इन बसों के चुनाव में चले जाने पर डिपो में 18 बसें शेष रह जाएगी। डिपो पर आने पर उन्हें बस की कमी का सामना करना पड़ेगा। इस बात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि पहले चरण में विभिन्न जिलों में होने वाले मतदान के लिए बारह अप्रैल को डिपो से रोडवेज की 46 बसें प्रस्थान करेंगी। बसों के चुनाव में चले जाने पर यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं लेकिन उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बताया कि विभाग निर्वाचन आयोग से एक बस का एक दिन का करीब चौबीस हजार रुपये चार्ज वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed