{"_id":"6954368e0fe0d04da30d09fb","slug":"42-km-pipeline-will-be-laid-three-tanks-will-be-built-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-144732-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 42 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, तीन टंकियां बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 42 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, तीन टंकियां बनेंगी
विज्ञापन
गाजीपुर। अमृत योजना-2 के तहत सैदपुर नगर पंचायत में 27 करोड़ रुपये से पेयजल आपूर्ति के लिए 42 किमी नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही तीन टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए डिजाइन तैयार कराई जा रही है। इसके बाद जमीन पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सैदपुर नगर पंचायत में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की कवायद तेजी से चल रही है। सर्वे होने के बाद प्रोजेक्ट की डिजाइन बनाने का कार्य शुरू हुआ है। इसके बाद पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। नई पाइप लाइन बिछ जाने के बाद टंकियों के जरिये सैदपुर नगर पंचायत के लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी।
सैदपुर नगर पंचायत में जिस पाइप लाइन से पेयजलापूर्ति होती है, वह 40 वर्ष पुरानी है। इसके कारण जंक लगने से पाइप लाइन जगह-जगह से आए दिन लीकेज हो जाती है। इससे लोगों को स्वच्छ पेयजलापूर्ति नहीं हो पाती है। प्रोजेक्ट के पूरा होने से सैदपुर नगर पंचायत के 15 वार्डों की 30 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। संवाद