फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   41.80 lakh saplings were planted in the district by running a campaign

Ghazipur News: अभियान चलाकर जिले में रोपे गए 41.80 लाख पौधे

Sun, 21 Jul 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
41.80 lakh saplings were planted in the district by running a campaign
गाजीपुर। एक पेड़ मां के नाम, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ पौधरोपण अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को पौधरोपण किया गया। मरदह विकास खंड के गोविंदपुर मठिया के आंबेडकर पार्क में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने पौध रोपण किया। कार्यक्रम स्थल पर 600 पौधे रोपे गए। वहीं, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि जनपद में कुल 41 लाख 80 हजार 152 पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश में 36.50 करोड़ वृहद पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। पौधरोपण अति आवश्यक है, पेड़-पौधों से जड़ी-बूटियां, औषधियां, फल, फूल प्राप्त होते हैं। इसका लाभ आमजन एवं पशु-पक्षियों को प्राप्त होता है। प्रत्येक परिवार के लोग अपने आस-पास, पास-पड़ोस में एक पेड़ मां के नाम से लगाए। एक पौधा लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान, तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा, क्योंकि इससे उपजे फलों का लाभ आपकी आने वाली पीढ़ियों को प्राप्त होगा। ज्यादातर औषधीय पौधों को लगाना चाहिए। इनके इस्तेमाल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। पेड़ जहां होते हैं, वहां की जलवायु भी ठीक रहती है। समय से वर्षा होती है। कक्षाओं में पौधरोपण के प्रति बच्चों में जागरूकता लाई जाए। आज जो पौधे रोपित किये जा रहे हैं, उसके गुण को अपने घर, आस-पास-पड़ोस, गांवों में दूसरे व्यक्तियों/ परिवार के लोगों को बताते हुए उन्हें भी पौधरोपण के प्रति प्रेरित करें। अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को लगाया जाए। जब तक पौधे वृक्ष का रूप धारण नहीं कर लेते, तब तक उनकी सेवा करते हुए उनकी रक्षा करने का आह्वान जनता से किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर भी हुआ पौधरोपण
गाजीपुर। जिला जेल, तकनीकी शिक्षा और शोध संस्थान पीजी कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज समेत जनपद के रेवतीपुर, बहरियाबाद, शेरपुर, सैदपुर आदि जगहों पर भी पौधरोपण किया गया। इनमें फलदार, हर्बल और छायादार पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed