{"_id":"5c7abc47bdec224db8527d27","slug":"41551547463-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमर में मगध और दुल्लहपुर में हुआ लिच्छवी का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमर में मगध और दुल्लहपुर में हुआ लिच्छवी का ठहराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई/दुल्लहपुर। जिले के गहमर और दुल्लहपुर रेलवे स्टेशनों पर मगध और लिच्छवी एक्सप्रेस का ठहराव शनिवार से शुरू हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
अपने नियत समय से तीन घंटे 27 मिनट विलंब से चल रही 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस जैसे ही शनिवार को अपराह्न 11.44 पर गहमर स्टेशन पहुंची, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर गार्ड और चालक का स्वागत किया। गाड़ी रुकते ही जमानिया की विधायक सुनीता सिंह ने ड्राइवर इंद्रप्रीत सिंह, राहुल राजू एवं गार्ड एसपी सिंह को माल्यार्पण करने के साथ ही मिठाई खिला कर स्वागत किया। इसके बाद 11.48 पर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक साधु यादव, मनीष सिंह, सुभाष सिंह, बिट्टू सिंह, संतोष, सत्येंद्र, श्रीराम पांडेय, मुन्ना,शमीम, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, डॉ. राजेश शर्मा, मुन्ना सिंह, बबलू सिंह आदि उपस्थित थे। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर विगत बीस वर्षों से की जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग आज पूरी हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल पांडेय के नेतृत्व में शनिवार की सुबह लिच्छवी एक्सप्रेस के आगमन पर बैंडबाजे, ढोल नगाड़े के साथ ट्रेन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पांडेय ने कहा संचार-रेल राज्यमंत्री ने अपना एक और वादा पूरा किया। हम सभी क्षेत्र वासी उनके आभारी हैं। ट्रेन के चालक और गॉर्ड का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लालबहादुर चौहान, वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ चौहान, रामवृक्ष सिंह यादव, जिला मंत्री सरोज मिश्रा, मनोज यादव, रामप्यारे यति, हरिओम, शमशाद अंसारी, चंदन राजभर, अमरेश पांडेय, रामानंद जायसवाल, रविंद्र गोंड़, पारस यादव, जियावन चौहान, कमलेश चौहान, रामप्रवेश चौहान, संतोष जायसवाल, विशाल मद्धेशिया, अशोक यादव, बैजनाथ राम, प्रमोद यादव, धनुषधारी राम, सुरेश सिंह, स्टेशन मास्टर राजेश सुमन, विनय चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया एवं संचालन भाजयुमो के जिला मंत्री मनोज यादव ने किया।