फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ब्रेकर के लिए अभाविप ने महुआबाग में लगाया जाम

ब्रेकर के लिए अभाविप ने महुआबाग में लगाया जाम

Wed, 19 Dec 2018 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ब्रेकर के लिए अभाविप ने महुआबाग में लगाया जाम
गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर की नगर इकाई की ओर से मंगलवार को महुआबाग चौराहे पर जिला एवं नगरपालिका प्रशासन का पुतला फूंका गया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए महुआ बाग से कचहरी जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। इनका कहना था कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में छात्रों की मौत हो रही है। कहने के बावजूद स्कूल कॉलेजों के सामने सड़कों पर ब्रेकर नहीं लगाया जा रहा है। बाद में नगर पालिका के शासकीय अभियंता मौके पर पहुंचे तथा दो दिनों में कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त किया गया। इस चक्का जाम की वजह से पूरे शहर में जाम लग गया।
विज्ञापन

नगर उपाध्यक्ष सारंग राय ने कहा कि पिछले दिनों नगर के अंदर ट्रक की चपेट में आने से आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र की मौत हो गई थी। इसके बाद से पीजी कॉलेज,स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज, लुदर्स कानवेंट, आदर्श इंटर कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज से गुजरने वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर के निर्माण की मांग की जा रही है। उन्य वक्ताओं ने कहा कि उस समय एसडीएम तथा नगर पालिका के ईओ ने कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया था। बाद में वह वादे से मुकर गए। इसके चलते आज विद्यार्थियों को विरोध करने के लिए बाध्य होना पड़ा। यदि कुछ दिनों में सभी स्थानों पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण नहीं हुआ तो फिर जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। इस जाम के चलते सड़क के दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। बाद में जानकारी मिलने पर नगर पालिका के शासकीय अभियंता मौके पर पहुंचे तथा छात्रों से वार्ता की। उन्होंने दो दिनों के भीतर कार्य शुरू कराने के आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। इस मौके पर कुलभूषण त्रिपाठी, अभिषेक शौण्डिक, हर्षित, आकाश राय, शालीन, शिवपाल यादव, ओमकार, रोशन सहित हजारों छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed