{"_id":"5bc626cebdec22698c6e3922","slug":"41539712718-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के बारे में किसानों को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के बारे में किसानों को बताया
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मौर्य ने किसानों के विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला। सरकार की ओर से चलाई गई कई योजनाओं के बारे में किसानों को बताया।
कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में 1.20 लाख टन चना, 1.20 लाख टन मसूर एवं 1.60 लाख टन सरसों खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए 19 हजार करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की मंजूरी सरकार ने दे दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक जिले में एक करोड़ 20 लाख रुपये जिला कान्हा उपवन ( आवारा पशुओं ) के आवंटित किए जा चुके हैं। इससे अब आवारा पशुओं से किसानों को मुक्ति मिलेगी। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र यादव ने कहा कि सत्र 16/17 में गन्ने का रिकार्ड उत्पादन हुआ। मोर्चा के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने नमो एप डाउन लोड करवाने के साथ डिजिटल क्रांति पर बल दिया। बैठक का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री रुद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर रामाश्रय मिश्रा, प्रिंस सिंह, अखिलेश यादव, धनेश्वर बिंद, सोनू शर्मा, ओमप्रकाश चौहान आदि उपस्थित थे।