{"_id":"5bc4d1a9bdec22698f4cacea","slug":"41539625385-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब आयोग नामक संवैधानिक संस्था बनाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब आयोग नामक संवैधानिक संस्था बनाई जाए
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। आरक्षण के लाभ से जो बड़े ओहदे पर चले गए, जिनके लड़के बड़े-बड़े विद्यालयों में पढ़ते हैं। बार-बार उन्हीं को आरक्षण आजकल मिल रहा है। ऐसे में गरीब आयोग नामक संवैधानिक संस्था बनाई जाए और अब तक आरक्षण से वंचित लोगों को उसका लाभ मिले। अन्यथा गरीब और गरीब तथा अमीर और भी अमीर होता जाएगा। यह बातें उत्तर प्रदेश राज्यपाल के पूर्व विधि सलाहकार एवं पूर्व न्यायाधीश रहे चंद्रभूषण पांडेय ने सोमवार को मुहम्मदाबाद के चंदनी गांव बक्सपुरा एवं बौरी गांव में लगाई गई चौपाल में कही।
पूर्व न्यायाधीश सीबी पांडेय ने कहा कि जिन गांव में लोग बड़े होते गए उनके लड़के ही बार-बार आरक्षण का लाभ ले रहे हैं जबकि उनकी आर्थिक स्थिति सामान्य वर्ग की हो गई है। ऐसे में सभी जातियों को आरक्षण का लाभ मिले लेकिन आर्थिक आधार पर ऐसे में गरीब आयोग नामक संवैधानिक संस्था बनाया जाना अपरिहार्य है। अब तक सरकारी सुविधाओं से वंचित परिवारों को ही आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए। चंदनी की जन चौपाल में समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे, हनुमान जी, गुल्लू सिंह यादव, फारूख अफजाल, साद अहमद, डॉ. वीके सिंह, मूलचंद चौहान, मन्नू यादव, प्रफुल्ल प्रजापति, वंशराज यादव, संजय, सुनील यादव, ओम प्रकाश यादव, अजय, दिवांशु पांडे आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता प्रधान पति बृजेश राय ने की। वहीं, ग्राम पंचायत बौरी में जन चौपाल के माध्यम से चंद्रभूषण पांडेय ने गरीब आयोग बनाए जाने पर लोगों की राय जानी। बक्सपुरा की जन चौपाल में गांव वासियों ने बताया कि यहां पिछड़ी जाति आरक्षण के आधार पर किसी को नौकरी नहीं मिली। अर्थात अच्छे स्कूलों में धनाढ्य परिवार के बच्चे आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। इस अवसर पर केसरी मिश्रा, कृष्णानंद, गोपालजी आजाद, शशिकांत पाठक आदि उपस्थित थे।