फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तेज आंधी में गिरे पेड़, उड़े छप्पर

तेज आंधी में गिरे पेड़, उड़े छप्पर

Thu, 06 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी में गिरे पेड़, उड़े छप्पर
गाजीपुर। गुरुवार की भोर में तेज बारिश के साथ चली चक्रवाती आंधी की वजह से काफी तबाही हुई है। भोर में आई आंधी के कारण किसी जान माल के नुकसान की खबर तो नहीं है, लेकिन कहीं पेड़ गिरे तो कही छज्जे उड़ कर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार आस पास के इलाकों में सुबह आई तेज आंधी और बारिश की वजह से छतमा गांव निवासी रिख्खी गोड़ की दीवार भरभरा कर गिर गई। ऊपर रखा करकट भी उड़ गया। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उसमें दबी दो गायों को बाहर निकाला। पास के ही रामकरन राजभर के मकान पर नीम का पेड़ गिर गया। संयोग था कि उनका परिवार बाल बाल बच गया । यहीं के मुन्ना राजभर का करकट छिटक कर दूर जा गिरा। दुल्लहपुर में में एक गैरेज पर खड़ी टाटा सूमो पर टिन शेड दूर से उड़ते हुए आकर गिर गया। इससे शीशे टूट गए। सांसद आदर्श गांव देवा में चंदन यादव की रिहायशी कच्ची मकान गिर गया। परिवार के लोग बारिश होने पर दूसरे घर में सो रहे थे और बाल बाल बच गए। गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। इसी प्रकार जलालाबाद में रंगीला यादव का टिन शेड उड़ कर खेत मे गिर गया। परसौली गांव में दुर्गा चौहान का करकट टूट कर चकनाचूर हो गई। दुल्लहपुर ,जलालाबाद, राजगिरपुर, नायकडीह, जफरपुर, खुदाबख्शपुर, बड़ागांव, अमारी ,तिरक्षी, रेवरिया ,खोजापुर, शिवपुर, रेहटी, लेदीहा, हरदासपुर खुर्द, जमसड़ा, बिथरिया, ओड़राई, धर्मागतपुर, मलेठी, आदि गांवों में दर्जनों पेड़ों के गिरने की जानकारी मिली है। इसी दौरान नंदगंज संवाददाता के अनुसार तेज आंधी में क्षेत्र के नंदगंज, सहेड़ी, कुसुम्ही, आंकुशपुर, बितुआ आदि गांवों ममें दर्जनों पेड़ गिर गएष सड़कों पर पानी लगने से आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed